26 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Political / कांग्रेस में घमासान जारी : कपिल सिब्बल बोले – अपनों पर नहीं, बीजेपी पर सर्जिकल स्ट्राइक की जरूरत

कांग्रेस में घमासान जारी : कपिल सिब्बल बोले – अपनों पर नहीं, बीजेपी पर सर्जिकल स्ट्राइक की जरूरत

लखीमपुर खीरी जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय पर Jitin Prasad के खिलाफ जमकर नारेबाजी। Congress Workers ने जितिन पर लगाया पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल होने का आरोप। नाराज कार्यकर्ताओं ने आला अधिकारियों को पत्र लिख उन्हें पार्टी से निकालने की मांग की।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Dhirendra Kumar Mishra

•

Updated: 27 Aug 2020, 4:44 PM IST

kapil sibbal

लखीमपुर खीरी जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय पर Jitin Prasad के खिलाफ जमकर नारेबाजी।

नई दिल्ली। कांग्रेस ( Congress ) में नेतृत्व परिवर्तन को लेकर G-23 लेटर कांड के बाद घमासान थमने के संकेत नहीं मिल रहे हैं। ऐसा इसलिए कि पार्टी के अंदर असंतुष्ट गुट के नेताओं के खिलाफ गांधी परिवार ( Gandhi Family ) के समर्थक खुलकर सामने आने लगे हैं। उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी में बुधवार को पूर्व केंद्रीय मंत्री जितिन प्रसाद ( Former Union minister Jitin Prasad ) के खिलाफ पार्टी कार्यालय में जमकर नारेबाजी हुई।

इस घटना के बाद कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री कपिल सिब्ब्ल ( Kapil Sibal ) ने इस घटना को दुर्भाग्यपूर्ण बताया है। उन्होंने कहा कि सर्जिकल स्ट्राइक ( Surgical strike ) अपनों के खिलाफ नहीं बल्कि के बीजेपी के खिलाफ करने की जरूरत है।

कपिल सिब्बल ने अपने एक ट्विट में लिखा है कि दुर्भाग्यपूर्ण है कि जितिन प्रसाद को उत्तर प्रदेश में आधिकारिक तौर पर निशाना बनाया जा रहा है। कांग्रेस को बीजेपी पर सर्जिकल स्ट्राइक करनी चाहिए। न कि अपनी ही पार्टी के नेता पर निशाना साधना चाहिए।

कांग्रेस नेता कपिल सिब्बल कांग्रेस वर्किंग कमेटी ( CWC ) की बैठक खत्म होने के बाद से लगातार ट्वीट कर रहे हैं। अब तक उन्होंने तीन ट्वीट किए हैं। तीनों में कांग्रेस पार्टी को लेकर उनकी नाराजगी साफ-साफ झलक रही है।

NDA में शामिल हो सकते हैं जीतन राम मांझी, नीतीश कुमार से मिलने के बाद डील पक्की

बता दें कि कांग्रेस के जिन 23 नेताओं ने सोनिया गांधी को चिट्ठी लिखकर संगठन में बड़े बदलाव करने की मांग की थी उनमें पूर्व केंद्रीय मंत्री जितिन प्रसाद भी शामिल हैं। कपिल सिब्बल के ट्विट को रिट्वीट करते हुए मनीष तिवारी ने भी नाराजगी जताई है।