माना जा रहा है कि जीतन राम मांझी ने नीतीश कुमार से उनके आवास पर मुलाकात की। मुलाकात के दौरान नीतीश कुमार ने कहा कि हम हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा को विधानसभा चुनाव में 9 से 12 सीट देने को तैयार हैं। जबकि मांझी ने बिहार विधानसभा चुनाव की 15 सीटों की डिमांड रखी थी। मांझी ने इसके तहत मगध क्षेत्र में बीजेपी ( BJP ) की कोटे वाली कुछ सीटों की मांग रखी थी, जिस पर उनकी बीजेपी के नेताओं से भी अंतिम दौर में बातचीत चल रही है।