26 जून 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बजट पर कांग्रेस का तंज, सुरजेवाला ने कहा- आधा कप चाय की कीमत देकर सरकार थपथपा रही है अपनी पीठ

सरकार ने किसानों को हर वर्ष 6 हजार रुपए देने की घोषणा करके उनके साथ मजाक किया है।
2 min read
Google source verification
बजट पर कांग्रेस का तंज, सुरजेवाला ने कहा- आधा कप चाय की कीमत देकर सरकार थपथपा रही है अपनी पीठ

बजट पर कांग्रेस का तंज, सुरजेवाला ने कहा- आधा कप चाय की कीमत देकर सरकार थपथपा रही है अपनी पीठ

नई दिल्ली। केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने शुक्रवार को अंतरिम बजट 2019 पेश किया। इस बजट में सरकार ने मध्यम वर्ग और किसानों के लिए कई घोषणाएं की। लेकिन विपक्ष दल इसे एक जुमला करार दे रहे हैं। इस कड़ी में बीते दिन जींद उपचुनाव में करारी शिकस्त खाने वाले कांग्रेस नेता रणदीप सिंह सुरजेवाला ने बजट को लेकर कहा कि खोदा पहाड़ निकली चुहिया। सुरजेवाला ने किसानों को हर वर्ष 6 हजार रुपए देने के संबंध में कहा कि यह एक छलावा है। क्योंकि यदि किसान के परिवार में कम से कम पांच लोग हैं तो भी एक सदस्य के हाथ में केवल तीन रुपए आएंगे। यानी कि आधा कप चाय भी नहीं आएगी। उन्होंने कहा कि यदि आधा कप चाय की कीमत देकर मोदी सरकार अपनी पीठ थपथपा रहे हैं तो इससे बड़ा मजाक और कुछ भी नहीं हो सकता है। सुरजेवाला ने आगे कहा कि सरकार ने किसानों को सालाना 6 हजार रुपए देने की घोषणा की है लेकिन डीजल की कीमत बढ़ाकर, खाद, बीज, कीटनाशक की कीमत बढ़ाकर, साथ ही अन्य सामानों पर जीएसटी को लगाकर बोझ डाल रखा है।

किसानों को बजट में मिली मायूसी, भारतीय किसान संघ ने उठाई बड़ी मांग

सबसे कम है रक्षा बजट: सुरजेवाला

बता दें कि रणदीप सिंह सुरजेवाला ने बजट पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि रक्षा बजट केवल 15 हजार करोड़ रुपए बढ़ा है। जो कि 1965 के बाद से सबसे कम है। मुरली मनोहर जोशी की अध्यक्षता वाली संसदीय कमेटी ने कहा है कि रक्षा बजट इस बार सबसे कम है। उन्होंने कहा कि हमने एक बार फिर से वित्तीय घाटे के लक्ष्य को खो दिया है। इससे यह साफ दिखता है कि अनुशासन का अभाव है। सुरजेवाला ने मोदी सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि अब जब सरकार जा रही है तो आयकर में 5 लाख तक छूट देने का ऐलान कर रही है। इससे पहले पांच वर्षों तक सरकार कहां थी। इससे तो यही लगता है कि सरकार ने लोकसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए ये घोषणाएं की है और जनता को बेवकुफ बनाने की कोशिश कर रही है। लेकिन जनता समझदार है, उन्हें मालूम है कि आगामी आम चुनाव में किया करना है। अब सरकार कुछ भी कर ले बस चंद दिनों की मेहमान है।

Read the Latest India news hindi on Patrika.com. पढ़ें सबसे पहले India news पत्रिका डॉट कॉम पर.