28 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

शशि थरूर के पीएम मोदी के लिबास वाले बयान पर भाजपा नाराज, कांग्रेस तत्काल मांगे माफी

रिजिजू ने कहा कि सभी तरह के लिबास अगर पीएम धारण करते हैं तो वह हमारे देश की परंपरा है, वह देश की संस्कृति की पहचान है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Prashant Kumar Jha

•

Updated: 6 Aug 2018, 7:47 PM IST

kiran rijiju

शशि थरूर के पीएम मोदी पर दिए बयान पर भाजपा का पलटवार, कांग्रेस तत्काल मांगे माफी

नई दिल्ली: पीएम मोदी के लिबास पर कांग्रेस नेता शशि थरूर के बयान को लेकर भाजपा ने जोरदार हमला बोला है। भाजपा ने थरूर के बयान को लेकर कांग्रेस से माफी मांगने की मांग की है। केंद्रीय गृह राज्य मंत्री किरण रिजिजू ने कहा कि शशि थरूर के लिबास पर दिया बयान निंदनीय है। रिजिजू ने कहा कि सभी तरह के लिबास अगर पीएम धारण करते हैं तो वह हमारे देश की परंपरा है, वह देश की संस्कृति की पहचान है। गौरतलब है कि शशि थरूर ने पीएम के लिबास पर सवाल उठाया था। थरूर ने कहा था कि पीएम देश और दुनिया में जाते हैं तो वहां के पारंपरिक ड्रेस या टोपी पहनते हैं तो भारत में मुस्लिमों की टोपी क्यों नहीं पहनते। आखिर उन्हें इससे परहेज क्यों है।

थरूर ने पीएम की नेक नीयती पर उठाया सवाल

दरअसल कांग्रेस नेता शशि थरूर ने पीएम मोदी की नेकनीयती पर सवाल उठाया था। उन्‍होंने तिरुवनंतपुरम में नफरत के खिलाफ खड़े होने और असहिष्णुता एवं हिंसा विषय पर बोलते हुए कहा था कि पीएम नरेंद्र मोदी सभी तरह के कपड़े पहनते हैं। लेकिन मुस्लिम टोपी नहीं पहनते। खास बात ये है कि उन्‍हें इससे परहेज क्‍यों है?

लिवास के रंग पर भी बवाल
इस अवसर पर उन्‍होंने मोदी और आरएसएस से लेकर सामाजिक कार्यकर्ता स्वामी अग्निवेश के साथ झारखंड में एक कार्यक्रम में हुई बदसलूकी का भी जिक्र किया और उन पर हमला करने वालों की जमकर भर्त्‍सना की। उन्‍होंने पीएम के कपड़े के रंगों पर भी सवाल उठाया। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी को कभी किसी ने हरे रंग के कपड़े में नहीं देखा होगा। थरूर ने स्वामी विवेकानंद की याद दिलाते हुए कहा कि आज स्वामी विवेकानंद होते तो वे स्वामी अग्निवेश पर हमला करने वाले गुंडों के निशाने पर भी होते। मोदी सरकार के कार्यकाल में दंगों का आंकड़ा भी सामने रखा। मोदी के अब तक के शासन काल में 2920 दंगे हुए। इन दंगों में 389 लोगों की हत्या हुई और आठ हजार से ज्यादा लोग घायल हुए।

एमजे अकबर को बनाया ढाल
थरूर ने भाजपा के खिलाफ बयान देने के लिए केंद्रीय मंत्री एमजे अकबर को भी ढाल बनाया। उन्‍होंने कहा कि अकबर ने मुझे एक बार कहा था कि भाजपा देश के लिए एक खतरनाक पार्टी है। इतना ही नहीं उन्‍होंने भाजपा को सांप्रदायिक पार्टी भी बताया। हाल ही में शशि थरूर ने पीएम मोदी सरकार की नीतियों पर हमला बोलते हुए कहा था कि यही हाल रहा और 2019 में मोदी पीएम बने तो भारत हिंदू पाकिस्‍तान हो जाएगा। उसके बाद उन्‍होंने एक और बयान देते हुए कहा था कि भारत में इंसान से ज्‍यादा गाय सुरक्षित है।