10 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

’19’ का फेर बताकर कांग्रेस नेता ने किया दावा, 2019 में लोकसभा चुनाव हारेगी बीजेपी

कश्मीर में बीेजेपी-पीडीपी गठबंधन टूटने के बाद कांग्रेस नेता प्रमोद तिवारी ने बीजेपी के लिए 19 नंबर को अशुभ बताते हुए कहा कि बीजेपी '19' के फेर में फंस चुकी है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Chandra Prakash Chourasia

•

Updated: 20 Jun 2018, 3:00 PM IST

BJP

19 का फेर बताकर कांग्रेस नेता ने किया दावा, 2019 में लोकसभा चुनाव हारेगी बीजेपी

नई दिल्ली। पहले कर्नाटक और उसके बाद जम्मू कश्मीर, महज दो महीने में दो राज्यों में बीजेपी और इसके गठबंधन की सरकारें गिर चुकी हैं। इन दोनों मामलों में एक ऐसा दिलचस्प संयोग कांग्रेस ने खोज निकाला है, जिसके आधार पर दावा किया जा रहा है कि 2019 का लोकसभा चुनाव बीजेपी के लिए मुश्किलें खड़ी कर सकता है। दरअसल कांग्रेस नेता प्रमोद तिवारी ने बीजेपी के लिए '19' के फेरे की भविष्यवाणी की है और अशुभ बताया है।

19 के फेर का पहला संयोग

17 मई को कर्नाटक में बीजेपी ने सबसे बड़ी पार्टी होने के नाते सरकार बनाया था। मामले में राजनीति गर्माने के बाद 19 मई को बगैर फ्लोर टेस्ट के मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा ने विधानसभा में खड़े होकर अपने इस्तीफे का ऐलान कर दिया है। इसके साथ ही सरकार बनने के दो दिन बाद यानि 19 मई को कर्नाटक की सत्ता बीजेपी के हाथ से निकल गई।

19 के फेर का दूसरा संयोग

इसके बाद 19 जून, 2017 को जम्मू कश्मीर में बीजेपी ने एक नाटकीय घटनाक्रम के तहत गठबंधन सरकार से खुद को अलग करने का ऐलान किया। बीजेपी महासचिव राममाधव ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में जैसे ही सरकार से अलग होने की बता रही जम्मू कश्मीर में सरकार गिर गई। गौर करने वाली बात ये है कि ये तारीख भी 19 ही थी।

19 के फेर का तीसरा और चौथा संयोग

इन दोनों सियासी घटनाओं को जोड़ते हुए कांग्रेस के प्रमोद तिवारी ने एक तीसरा संयोग भी जोड़ा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी का जन्मदिन भी 19 मई को ही होता है। तिवारी ने कहा कि आने वाला लोकसभा चुनाव भी 2019 में ही है। यहां भी 19 का फेरा है।

यह भी पढ़ें: शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे ने किया खुलासा, इतने विवाद के बाद भी क्यों है बीजेपी के साथ

2019 में बीजेपी मुक्त होगा देश: कांग्रेस

तिवारी ने कहा कि पिछले साल तक बीजेपी कहती थी देश को कांग्रेस मुक्त करना है कि लेकिन जैसे जैसे 19 नजदीक आ रहा है , बीजेपी खुद एक-एक करके सिमटती जा रही है। तिवारी ने दावा किया है कि अब बीजेपी '19' के फेरे में फंस गई है। वो 2019 चुनाव हारेगी और देश बीजेपी मुक्त हो जाएगा।

आगे क्या होगा

बहरहाल कांग्रेस के दावे और 19 के फेर में बीजेपी फंसी है या यह मजह एक संयोग है, यह तो वक्त बताएगा लेकिन राजनीति में कई बार ऐसे दिलचस्प संयोग और बिगड़ते रहते हैं।