बीजेपी के साथ रिश्तों पर खुलासा
बीजेपी के साथ शिवसेना के रिश्तों पर भी उद्धव ठाकरे ने बड़ा बयान दिया। उद्धव ने कहा कि लोग बार-बार पूछते हैं कि हम बीजेपी सरकार की आलोचना करते हैं। उनकी बांटने वाली नीतियों का खुलकर विरोध करते हैं, इसके बावजूद राज्य और केंद्र की सरकार में क्यों शामिल हैं। इस बात की वजह से खुलासा करते हुए ठाकरे ने कहा कि यह हमारी राजनीति का हिस्सा है, लेकिन अब जल्द ही इसपर हम एक ठोस और बड़ा फैसला लेंगे।