असम राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ( ASDMA ) के अधिकारियों के मुताबिक, 36 लाख बाढ़ प्रभावित लोगों में से करीब 22 लाख लोग चार जिलों के हैं, जिसमें धुबरी में 8 लाख 92 हजार 109 लोग, गोलपारा में 4 लाख 43 हजार 768, बारपेटा में 4 लाख 29 हजार 708 और मोरीगांव में 4 लाख 24 हजार 541 लोग शामिल हैं।