नई दिल्ली। कांग्रेस ( Congress ) के लिए बड़ी खबर सामने आ रही है। पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता ( National Spoke person ) और राहुल गांधी ( Rahul Gandhi ) के करीबी माने जाने वाले रणदीप सुरेजवाला ( Randeep Surjewala ) के पिता शमशेर सुरजेवाला का निधन हो गया है। शमशेर सुरजेवाला ( Shamsher Surjewala ) ने 87 की उम्र में अंतिम सांस ली। आपको बता दें कि शमशेर सुरजेवाला भी कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं में शुमार थे।