
दो वर्ष बाद कांग्रेस दे रही है इफ्तार पार्टी, पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी और सीएम केजरीवाल को निमंत्रण नहीं
नई दिल्ली। कांग्रेस पार्टी दो वर्ष बाद इफ्तार पार्टी देने जा रही है। लेकिन इस बार यह इफ्तार पार्टी में पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी को शामिल होने के लिए आमंत्रित नहीं किए जाने को लेकर सुर्खियों में बना हुआ है। बता दें कि कांग्रेस 13 जून को दिल्ली की एक होटल में इफ्तार पार्टी देने जा रही है लेकिन आमंत्रित मेहमानों की लिस्ट में पूर्व राष्ट्रपति और कांग्रेस के दिग्गज नेता प्रणब मुखर्जी का नाम शामिल नहीं है। इनके अलावा कांग्रेस ने इस इफ्तार पार्टी में पूर्व उपराष्ट्रपति हामिद अंसारी और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को भी आमंत्रित नहीं किया गया है। बता दे
13 जून को दिल्ली में होगी इफ्तार पार्टी
आपको बता दें कि कांग्रेस ने यूपीए के सभी सहयोगी दलों को इस इफ्तार पार्टी में शामिल होने के लिए निमंत्रित किया है। बीते दिनों यूपीए अध्यक्षा सोनिया गांधी की रात्रिभोज में आने वाले सभी दलों के नेताओं को भी आमंत्रित किया गया है। कांग्रेस की ओर से कहा गया है कि यदि सहयोगी दलों के नेता के पास किसी कारण से वक्त न हों तो वे अपने सहयोगी या प्रतिनिधि को इस इफ्तार पार्टी में शामिल होने के लिए जरूर भेजें। बता दें कि कांग्रेस ने 13 जून को दिल्ली के एक होटल में इफ्तार पार्टी रखी है। यह इफ्तार पार्टी कांग्रेस के अल्पसंख्यक विभाग आयोजित कर रहा है। बता दें कि इन सबके बीच दिल्ली में आम आदमी पार्टी और कांग्रेस के बीच आम चुनाव को लेकर गठबंधन होने की चर्चा जोरों पर है। हालांकि सबसे चौंकाने वाली बात यह थी कि हाल ही में केजरीवाल ने इफ्तार पार्टी दी थी लेकिन कोई भी कांग्रेस नेता इसमें शामिल नहीं हुआ था।
दो वर्ष बाद कांग्रेस दे रही है इफ्तार पार्टी
आपको बता दें कि कांग्रसे पार्टी पंडित नेहरू के जामने से इफ्तार पार्टी देती आ रही है लेकिन बीते दो वर्ष से कोई भी इफ्तार पार्टी नहीं दी थी। लेकिन इस बार कांग्रेस ने फिर से इफ्तार पार्टी देने का निर्णय लिया है और 13 जून को दिल्ली के एक होटल मेंं इफ्तार पार्टी आयोजित करने जा रही है।
Published on:
11 Jun 2018 03:21 pm
बड़ी खबरें
View Allराजनीति
ट्रेंडिंग
