स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार कोरोना रिकवरी रेट में भी मामूली से बेहतरी देखने को मिली है। जिसके बाद कोरोना रिकवरी रेट 79.28 प्रतिशत पर पहुंच गया है। इसके साथ देश में कोरोना वायरस पॉजिटिविटी रेट 10.58 प्रतिशत है। स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि भारत में 18 सितंबर को 8,81,911 कोरोना सैंपल टेस्ट किए गए। जिसके बाद यह कुल संख्या 6,24,54,254 हो जाती है।