28 नवंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Political / दिल्ली भाजपा ने केजरीवाल को भेजा 500 करोड़ रुपए का नोटिस, चुनाव आयोग से भी शिकायत

दिल्ली भाजपा ने केजरीवाल को भेजा 500 करोड़ रुपए का नोटिस, चुनाव आयोग से भी शिकायत

दिल्ली विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा ने आम आदमी पार्टी के संयोजक और मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के खिलाफ मानहानि का नोटिस भेजकर 500 करोड़ रुपए का हर्जाना मांगा है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Prashant Kumar Jha

•

Updated: 13 Jan 2020, 5:21 PM IST

Arvind kejriwal and manoj tiwari

नई दिल्ली। दिल्ली विधानसभा चुनाव (Delhi Assembly Election) से पहले भाजपा ने मनोज तिवारी (Manoj tiwari) का वीडियो इस्तेमाल करने के लिए आम आदमी पार्टी के संयोजक और मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (CM Arvind Kejriwal) के खिलाफ मानहानि का नोटिस भेजकर 500 करोड़ रुपए का हर्जाना मांगा है। साथ ही चुनाव आयोग से भी शिकायत की है। आम आदमी पार्टी पर आरोप है कि चुनावी विज्ञापन में उसने भाजपा प्रदेश भाजपा अध्यक्ष मनोज तिवारी का वीडियो उपयोग किया है।

बिना अनुमति फोटो-वीडियो इस्तेमाल करने का हक किसने दिया- मनोज तिवारी

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मनोज तिवारी ने केजरीवाल पर आरोप लगाते हुए कहा कि मेरे फिल्में और गाने की क्लीपिंग और तस्वीरों को एडिट करके आम आदमी पार्टी ने अपने विज्ञापन में उसका इस्तेमाल कर लिया। आखिर केजरीवाल को बिना अनुमति हमारी फोटो और वीडियो इस्तेमाल करने का अधिकार किसने दिया। क्या आपको यह नहीं पता कि किसी की इजाजत के बगैर हम किसी की फोटो उपयोग नहीं कर सकते हैं।

ये भी पढ़ें: जामिया हिंसा: प्रदर्शनकारी छात्रों से VC बोलीं- पुलिस FIR दर्ज नहीं कर रही, कोर्ट जाएंगे

मनोज तिवार ने केजरीवाल पर तंज कसते हुए कहा कि आप के नेता चुनाव में अपनी हार देखते हुए इतने बौखला गए हैं कि विज्ञापन के लिए अब वह बच्चों, मजदूरों, महिलाओं की फोटो और वीडियो का भी इस्तेमाल कर रहे हैं।

ये भी पढ़ें: कटमनी-कमीशन और सिंडिकेट नहीं चलता, इसलिए पश्चिम बंगाल में केंद्र की योजना नहीं हो रही लागू: मोदी

मनोज तिवारी केजरीवाल से ज्यादा लोकप्रिय-बक्शी

बीजेपी प्रदेश मीडिया कन्वीनर नीलकांत बक्शी ने बताया कि मनोज तिवारी भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री के सुपरस्टार हैं। उनकी फिल्मों और गानों की क्लीपिंग का राजनीतिक इस्तेमाल किया और उसका वीडियो बनाकर पार्टी के ट्विटर हैंडल से ट्वीट भी किया गया। बक्शी ने बताया कि फिल्मों और म्यूजिक वीडियो के निर्माता और निर्देशकों से भी इसकी अनुमति नहीं ली गई। जो कि प्रोपराइटर राइट्स नियम का उल्लंघन है। इससे साफ जाहिर है कि मनोज तिवारी अरविंद केजरीवाल से ज्यादा लोकप्रिय नेता हैं।