नई दिल्ली। अपने पश्चिम बंगाल दौरे के दौरान पीएम मोदी ने ममता बनर्जी पर जोरदार हमला बोला। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ममता बनर्जी की अगुवाई वाली टीएमसी सरकार पर तंज कसते हुए कहा कि केंद्र की कल्याणकारी योजनाएं, जैसे आयुष्मान भारत और पीएम किसान सम्मान निधि को राज्य में अनुमति नहीं दी जा रही है, क्योंकि राशि सीधे लाभार्थियों के खाते में ट्रांसफर की जा रही है, इसमें कोई बिचौलिया नहीं है, कोई कटमनी नहीं है। कोई सिंडिकेट नहीं है। जब पैसा सीधे लाभार्थियों तक पहुंचता है, तो किसी को कट नहीं मिलता, सिंडिकेट नहीं चलता।"उन्होंने कहा कि इस तरह की योजनाओं का लाभ राज्य के लोगों को नहीं मिलने से उन्हें कष्ट होता है।