4 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पंजाब में दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल के खिलाफ फूटा लोगों का गुस्सा, दिखाए काले झंडे

लोकसभा चुनाव के 7 चरण में दलों ने झोंकी ताकत पंजाब के संगरूर में केजरीवाल का विरोध प्रचार के दौरान लोगों ने दिखाए काले झंडे
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Dheeraj Sharma

•

Updated: 13 May 2019, 2:33 PM IST

kejriwal

पंजाब में दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल के खिलाफ फूटा लोगों का गुस्सा, दिखाए काले झंडे

नई दिल्ली।लोकसभा चुनाव अब अपने अंतिम पड़ाव यानी सातवें और अंतिम चरण की ओर बढ़ गया है। यही वजह है कि सभी राजनीतिक दलों ने इस चरण को लेकर अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। आपको बता दें कि पंजाब की सभी 13 सीटों पर 19 मई को मतदान होना है। लिहाजा हर राजनीतिक पार्टी यहां अपना वोट बैंक तलाशने में जुटी है। इसी कड़ी में दिल्ली के मुख्यमंत्री और आप नेता अरविद केजरीवाल भी पहुंचे। लेकिन यहां उन्हें कड़े विरोध का सामना करना पड़ा। केजरीवाल को यहां काले झंडे दिखाए गए।


दरअसल आम आदमी पार्टी के प्रचार के लिए दिल्ली सीएम केजरीवाल संगरूर पहुंचे। जहां केजरीवाल को लोगों के गुस्से का शिकार होना पड़ा। लोगों ने काली झंडियां दिखाकर कड़ा विरोध जताया। लोगो ने कहा कि हमने पांच साल पहले आम आदमी पार्टी के उम्मीदवारों के वोट देकर जिताया और संसद में भेजा। लेकिन जीतने के बाद सांसद ने एक बार भी यहां पर लोगों की सुध नहीं ली। यही वजह है कि वे इस बार आप के मुखिया का विरोध कर रहे हैं।

कमल हासन के हिंदू आतंकी बयान पर विवेक ओबेरॉय का पलटवार, देश को न बांटें, आतंक का धर्म नहीं होता


लोगों की माने तो वोट मांगने के लिए केजरीवाल ने पंजाब में ड्रग औऱ भाषण को लेकर बड़े बड़े भाषण दिए लेकिन चुनाव खत्म होने के बाद बादलों से माफी भी मांग ली। आम आदमी पार्टी और नेताओं ने यहां के लोगों को ठगने का काम किया है। यहां के लोगों को धोखा दिया है। यही वजह है कि हम आप नेताओं का विरोध कर रहे हैं।