दिल्ली भाजपा के एक अन्य नेता ने कहा, "स्मृति ईरानी दिल्ली में ही पैदा हुईं, यहीं पली-बढ़ीं और पढ़ीं-लिखीं। पिता पंजाबी मूल के रहे तो माता बंगाली मूल की। स्मृति ईरानी भाजपा से पहला लोकसभा चुनाव 2004 में दिल्ली की ही चांदनी चौक सीट से लड़ी थीं। उनकी दिल्ली में कार्यकर्ताओं की अपनी एक पुरानी टीम भी है। ऐसे में स्मृति ईरानी की रैलियों से पार्टी को लाभ मिलेगा, इसमें कोई दो राय नहीं है।"