वहीं, इससे पहले दिल्ली पुलिस ( Delhi police ) के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया, "रविवार सुबह कुंदन नाम का व्यक्ति कनॉट प्लेस से नई दिल्ली रेलवे स्टेशन की ओर टाटा ऐस चलाकर जा रहा था। रात भर हुई बारिश के चलते मिंटो ब्रिज ( Minto Road ) के नीचे काफी जलभराव हो गया था। कुंदन ने अपने टेंपों को पानी के बीच से निकालने की कोशिश की, लेकिन वह डूब गया और उसकी मौत हो गई। उसके शरीर पर कोई बाहरी चोट के कोई निशान नहीं पाए गए हैं।"