नई दिल्ली। असम ने एनआरसी को लागू कर देश में एक नया कीर्तिमान स्थापित किया है। लेकिन सोमवार को फाइनल ड्राफ्ट जारी होती ही विपक्षी दलों ने इस बात को लेकर शोर मचाना शुरू कर दिया। इस पर सबसे तीखी प्रतिक्रिया पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने दी। लेकिन अब उनका अपना राज ही एनआरसी के धेरे में आ गया है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष दिलीप घोष ने साफ कर दिया है कि हमारी सरकार बनी तो पश्चिम बंगाल में भी एनआरसी लागू होगा। उनके बयान से ममता के सामने वोट बैंक को बचाने की चुनौती उठ खड़ी हुई है।