संडे एक्सप्रेस के मुताबिक शनिवार को चुनाव आयोग ने पीएम मोदी द्वारा दिए गए भाषण के खिलाफ दायर आचार संहिता उल्लंघन के एक मामले में उन्हें क्लीन चिट दे दी। आचार संहिता के उल्लंघन का यह मामला बीते 21 अप्रैल को गुजरात के पाटन में पीएम मोदी की रैली के दौरान दिए गए बयान के संबंध में था। इस दौरान पीएम मोदी ने दावा किया था कि उन्होंने भारतीय वायु सेना के पायलट अभिनंदन को न लौटाए जाने की स्थिति में पाकिस्तान को गंभीर परिणाम भुगतने की चेतावनी दी थी।