नई दिल्ली।लोकसभा चुनाव के चार चरण संपन्न हो चुके हैं और सोमवार को पांचवें चरण का मतदान होना है। इससे पहले पीएम मोदी (PM Modi) ने विभिन्न मुद्दों पर अपनी बात रखी। राम मन्दिर निर्माण, धारा 370, कॉमन सिविल कोड, महिला आरक्षण, तीन तलाक और आर्थिक आधार पर आरक्षण जैसे मुद्दों पर सरकार एक कदम आगे और दो कदम पीछे चलती नजर आई, लेकिन फाइनल रिजल्ट कुछ खास नहीं निकला। इन पर पीएम मोदी ने कहा कि उनका स्टैंड शुरू से स्पष्ट है।