
Election commission
नई दिल्ली। केंद्रीय चुनाव आयोग ने पांच राज्यों की 679 विधानसभा सीटों के लिए चुनाव की तारीखों का ऐलान कर दिया है। राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, तेलंगाना और मिजोरम में एक साथ चुनाव होंगे। 12 नवंबर को पहले चरण का मतदान छत्तीसगढ़ में होगा तो आखिरी चरण 7 दिसंबर को राजस्थान और तेलंगाना में होना है। सभी राज्यों में मतों की गिनती 11 दिसंबर को होगी। मुख्य चुनाव आयुक्त ओ पी रावत ने इसकी घोषणा की। इसके साथ ही पांचों राज्यों में आदर्श चुनाव आचार संहिता लागू हो गयी है। उन्होंने कहा कि इन सभी चुनावों में नई वी वी पैट मशीनों का इस्तेमाल किया जाएगा।
2019 से पहले अग्निपरीक्षा
लोकसभा चुनाव 2019 से ठीक पहले होने वाले ये चुनाव देश के प्रमुख दो दल बीजेपी और कांग्रेस के लिए अग्निपरीक्षा की तरह देखा जा रहा है। जिन पांच राज्यों में चुनाव होने हैं उसमें से चार राज्यों में बीजेपी की सरकार है। ऐसे में बीजेपी के लिए इन राज्यों में एकबार फिर वापसी और पिछली बार से अधिक सीटें जीतने का लक्ष्य रखा है तो देश की मुख्य विपक्षी दल कांग्रेस सत्ता पाने के लिए जी जान से जुटी हुई है।
छत्तीसगढ़
पहलाा चरण: छत्तीसगढ़ के दक्षिणी भाग में पहलेे चरण में 18 विधानसभा क्षेत्रों में 12 नवंबर को मतदान होंगे। ये क्षेत्र नक्सल प्रभावित हैं। बाकी बचे 72 विधानसभा क्षेत्रों में 20 नवंबर को मतदान होंगे। यहां पहले चरण के चुनाव की अधिसूचना 16 अक्टूबर को जारी होगी और नामांकन भरने की अंतिम तिथि 23 अक्टूबर होगी। नामांकन पत्रों की जांच 24 अक्टूबर को की जाएगी और नामांकन वापस लेने की अंतिम तिथि 26 अक्टूबर है।
दूसरा चरण : छत्तीसगढ़ की 72 विधानसभा क्षेत्रों पर 26 अक्टूबर मतदान होंगे। इसके लिए अधिसूचना 26 अक्टूबर को जारी की जाएगी, जबकि यहां नामांकन भरने की अंतिम तिथि दो नवंबर है। यहां नामांकन पत्रों की जांच तीन नवंबर को की जाएगी और नामांकन वापस लेने की अंतिम तिथि पांच नवंबर होगी
मध्य प्रदेश और मिजोरम
मध्य प्रदेश की 230 विधानसभा सीटों और मिजोरम की 40 सीटों पर एक ही चरण में मतदान होगा। दोनों प्रदेशों में 28 नवंबर को चुनाव कराया जाएगा।
राजस्थान और तेलंगाना
राजस्थान 200 और तेलंगाना की 119 विधानसभा सीटों पर भी एक ही चरण में वोट डाले जाएंगे। यहां 7 दिसंबर को मतदान कराया जाएगा। तेलंगाना विधानसभा के चुनाव आगामी अप्रैल-मई में लोकसभा चुनावों के साथ होने थे लेकिन मुख्यमंत्री के चन्द्रशेखर राव के मंत्रिमंडल ने गत 6 सितम्बर को विधानसभा करने की सिफारिश की थी जिसे राज्यपाल ने स्वीकार कर लिया था। इसके मद्देनजर वहां निर्धारित समय से पहले चुनाव कराए जा रहे हैं।
Updated on:
06 Oct 2018 06:28 pm
Published on:
06 Oct 2018 04:27 pm
बड़ी खबरें
View Allराजनीति
ट्रेंडिंग
