फराह ने आगे लिखा है कि वह (पीएम मोदी) हमेशा ही लोगों के बारे में गलत बोलते हैं, लेकिन वह आतंकियों, हत्या के आरोपियों के खिलाफ नहीं बोलते क्योंकि ऐसे लोग उनकी पार्टी से टिकट लेकर चुनाव लड़ रहे हैं। राहुल गांधी को पीएम मोदी के आरोपों पर कोई प्रतिक्रिया नहीं देनी चाहिए दरअसल पीएम मोदी यही चाहते हैं कि राहुल गांधी प्रतिक्रिया दें।
आपको बता दें कि शनिवार को अपने बयान में पीएम मोदी ने कहा था कि राजीव गांधी का जीवन भ्रष्टाचारी नंबर-1 के तौर पर खत्म हुआ। पीएम के इस बयान के बाद न सिर्फ कांग्रेस बल्कि अन्य राजनीतिक दलों से भी कड़ी प्रतिक्रियाएं आना शुरू हो गई थीं।