इससे पहले लोकसभा चुनाव परिणाम आने के बाद से कर्नाटक में जारी सियासी संकट को टालने के मकसद से गुरुवार को डिप्टी सीएम जी परमेस्वर ने बेंगलुरु में अपने निवास पर ब्रेकफास्ट कॉल (नाश्ते पर बैठक) में सभी कैबिनेट मंत्रियों और पार्टी नेताओं को बुलाया था। इस बैठक में कांग्रेस के महासचिव केसी वेणुगोपाल, एमबी पाटिल सहित अन्य कैबिनेट मंत्री और पार्टी नेता शामिल हुए। बताया जा रहा है कि मुलाकात के दौरान सियासी संकट से पार पाने के मुद्दे पर चर्चा हुई। इतना ही नहीं कांग्रेस-जेडीएस गठबंधन के बीच तालमेल बनाए रखने पर भी जोर दिया गया।