पणजी। गोवा के मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर की तबीयत बिगड़ गई है। अब उनको दिल्ली लाया जा रहा है। पर्रिकर को यहां एम्स में भर्ती कराया जाएगा। हालांकि पहले खबर आ रही थी कि वह इलाज के लिए न्यूयॉर्क जाएंगे। आपको बता दें कि लंबे समय से बीमार चल रहे गोवा के मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर सीएम पद छोड़ इलाज के लिए अमरीका जा सकते हैं। हालांकि पर्रिकर सीएम का पद स्थाई नहीं, बल्कि अस्थाई रूप से छोड़ सकते हैं। उन्होंने ऐसी इच्छा भी जताई है। पर्रिकर पिछले सात महीनों से अग्नाशय संबंधित बीमारी से जूझ रहे हैं। हाल ही में 6 सितंबर को वह अमरीका से इलाज कराकर वापस आए हैं। इलाज के लिए पर्रिकर अब तक तीन बार अमरीका जा चुके हैं। बताया जा रहा है कि इस बार वह इलाज के लिए ही न्यूयॉर्क जाएंगे। वहीं, भाजपा का शीर्ष नेतृत्व लगातार पर्रिकर से संपर्क साधे है।