कश्मीर पर बेईमानी से बोलने वाले मानवाधिकार संगठनों पर निशाना साधते हुए अमित शाह ने कहा कि- उनके लिए मोबाइल फोन पर क्लिप मानवाधिकार उल्लंघन है, लेकिन हजारों लोगों, जवानों और सुरक्षा बलों को मारना मानवाधिकार उल्लंघन नहीं है। शाह ने पूछा कि- लाखों कश्मीरी पंडितों को उनके घरों से बाहर फेंक दिया गया, वे देश में इधर-उधर घूम रहे हैं क्या यह मानवाधिकार उल्लंघन नहीं है? शाह ने लोगों को याद दिलाया कि जम्मू एवं कश्मीर को छोड़कर कैसे स्वतंत्रता के बाद सरदार पटेल ने 630 रियासतों को भारत में मिलाया। उन्होंने कहा कि जम्मू एवं कश्मीर के साथ ऐसा नहीं हो सका, क्योंकि वहां की स्थिति को नेहरू संभाल रहे थे।