22 अप्रैल 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

AAP ने मोदी सरकार पर बोला हमला, पेट्रोल पर 2.50 रुपए कटौती कर जनता को मुर्ख बनाने का प्रयास कर रही है सरकार

आम आदमी पार्टी ने भी सरकार पर तंज कसते हुए कहा कि वित्त मंत्री पेट्रोल-डीजल के दामों पर देश को अंधेरे में रखना चाहती है।

2 min read
Google source verification
AAP ने मोदी सरकार पर बोला हमला, पेट्रोल पर 2.50 रुपए कटौती कर जनता को मुर्ख बनाने का प्रयास कर रही है सरकार

AAP ने मोदी सरकार पर बोला हमला, पेट्रोल पर 2.50 रुपए कटौती कर जनता को मुर्ख बनाने का प्रयास कर रही है सरकार

नई दिल्ली। केंद्र सरकार की ओर से पेट्रोल-डीजल के दामों में किए गए कटौती को लेकर विपक्ष अब विपक्ष हमलावर है। विपक्षी दल सरकार को हर मोर्चे पर घेर रहे हैं और तरह-तरह के आरोप भी लगा रहे हैं। इसी कड़ी में आम आदमी पार्टी ने भी सरकार पर तंज कसते हुए कहा कि वित्त मंत्री पेट्रोल-डीजल के दामों पर देश को अंधेरे में रखना चाहती है। आरोप लगाया कि बीते साढ़े चार वर्ष में तेक की कीमतों में लगातार बढ़ोतर करते हुए 10 लाख करोड़ रुपए से अधिक की कमाई की और अब दाम कम करने का नाटक कर रही है। आम आदमी पार्टी ने सीधे-सीधे आरोप लगाया कि पेट्रोल-डीजल के दामों में कमी केवल आगामी चुनावों को देखते हुए किया गया है।

दिल्ली: सफाई कर्मचारियों का हड़ताल 24वें दिन भी रहा जारी, सड़कों पर लगा कूड़े का अंबार

जनता को फर्जी राहत देने की कोशिश कर रही है सरकार

आपको बता दें कि आम आदमी पार्टी के प्रवक्ता सौरभ भारद्वाज ने प्रेस वार्ता करते हुए एक स्टेटमेंट जारी किया और कहा कि बीते साढ़े चार वर्ष से लगातार तेल के दामों में बढ़ोतरी हुई है। उस दौरान सरकार खामौश थी। लेकिन अब जब कुछ ही दिनों में पांच राज्यों में विधानसभा के चुनाव होने हैं तो उसको देखते हुए पेट्रोल के दाम में 2.50 रुपए कम कर दिए हैं। आरोप लगाया कि पीए मोदी की लोकप्रियता का ग्राफ अब धीरे-धीरे नीचे जा रहा है, तब वित्त मंत्री अरुण जेटली जेटली जनता को फर्जी राहत देने की कोशिश कर रहे हैं। आगे भारद्वाज ने कहा कि सरकार ने 2014 से लेकर अबतक पेट्रोल-डीजल पर 10 बार एक्साइज ड्यूटी बढ़ाई है। पेट्रोल पर करीब 11.77 रुपए और डीजल पर 13.47 रुपए एक्साइज ड्यूटी बढ़ाई गई है। बता दें कि इससे पहले मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा था कि केंद्र सरकार को 2.50 रुपए नहीं बल्कि कम से कम पेट्रोल पर10 रुपए प्रति लीटर दाम कम करना चाहिए।