नई दिल्ली। विजय रुपाणी के इस्तीफा ( Vijay Rupani Resigns ) देने के बाद गुजरात का अगला मुख्यमंत्री ( Chief Minister Of Gujarat ) कौन हो, इसका फैसला करने के लिए बीजेपी ने आज विधायक दल की बैठक बुलाई है। बैठक में हिस्सा लेने के लिए केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया, नरेंद्र तोमर, प्रहलाद जोशी, नितिन पटेल समेत तमाम बड़े नेता मौजूद हैं। माना जा रहा है कुछ देर में गुजरात के नए सीएम के नाम का ऐलान हो सकता है।