हजारों का पलायन
एक बच्ची से बलात्कार के बाद गुजरात में गैर गुजरातियों पर हमले जारी हैं। अहमदाबाद में रविवार रात सात जगहों पर ऐसे हमले हुए। अब तक 450 लोगों को हमले के आरोप में गिरफ्तार किया जा चुका है। सोशल मीडिया पर भड़काउ पोस्ट डालने के आरोप में 6 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। रविवार देर रात आणंद के पास बाल अमूल प्लांट में आठ ठेका श्रमिकों पर कथित तौर पर हमला हुआ। इस बीच हजारों हिंदीभाषी बिहार, उत्तर प्रदेश और मध्यप्रदेश पलायन कर चुके हैं। इसके चलते कई कारखाने बंद हो गए। प्रवासी श्रमिकों के संगठन उत्तर भारतीय विकास परिषद के मुताबिक अब तक 50,000 से ज्यादा लोग गुजरात छोड़ चुके हैं।