19 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Crime / गुजरात में 80 लाख से ज्यादा बाहरी कामगार, हमले के चलते हजारों का पलायन, कई फै​क्ट्रियां बंद

गुजरात में 80 लाख से ज्यादा बाहरी कामगार, हमले के चलते हजारों का पलायन, कई फै​क्ट्रियां बंद

सियासत चरम पर: कांग्रेस ने भाजपा और मोदी पर साधा निशाना, जदयू और भाजपा ने कहा हिंसा के लिए कांग्रेस जिम्मेदार, हमला करने वाले 450 गिरफ्तार
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Pradeep Kumar Pandey

•

Updated: 9 Oct 2018, 10:38 AM IST

Gujarat

गुजरात से 50 हजार का पलायन, कई फै​क्ट्रियां बंद, हमला करने वाले 450 गिरफ्तार

अहमदाबाद. एक बच्ची से बलात्कार के बाद गुजरात में गैर गुजरातियों पर हमले जारी हैं। अहमदाबाद में रविवार रात सात जगहों पर ऐसे हमले हुए। अब तक 450 लोगों को हमले के आरोप में गिरफ्तार किया जा चुका है। सोशल मीडिया पर भड़काउ पोस्ट डालने के आरोप में 6 लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

रविवार देर रात आणंद के पास बाल अमूल प्लांट में आठ ठेका श्रमिकों पर कथित तौर पर हमला हुआ। इस बीच हजारों हिंदीभाषी बिहार, उत्तर प्रदेश और मध्यप्रदेश पलायन कर चुके हैं। इसके चलते कई कारखाने बंद हो गए। प्रवासी श्रमिकों के संगठन उत्तर भारतीय विकास परिषद के मुताबिक अब तक 50,000 से ज्यादा लोग गुजरात छोड़ चुके हैं।

गुजरात में अन्य प्रांतों से आए करीब 80 लाख श्रमिक कार्यरत हैं। इनमें से ज्यादातर हीरा, कपड़ा, टाइल्स, केमिकल, ऑटो,फार्मा व लघु व मध्यम निर्माण इकाइयों में काम करते हैं। सबसे ज्यादा सूरत में करीब 20 लाख, अहमदाबाद में 17 लाख, मोरबी में तीन लाख, मेहसाणा में दो लाख से अधिक श्रमिक कार्यरत हैं। गुजरात औद्योगिक विकास निगम चांगोदर के अध्यक्ष राजेंद्रशाह बताते हैं कि उनके क्लस्टर में 10 से 40 प्रतिशत श्रमिक काम छोड़कर चले गए हैं, जिससे कई फैक्ट्रियों के काम बंद हो गए हैं।

राजनीति भी चरम पर
इस मामले में राजनीति बढ़ गई है। सोमवार को बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार व उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रूपाणी से बात की। जिस पर रूपाणी ने उत्तर भारतीयों को उचित सुरक्षा देने का भरोसा दिया। नीतीश ने कहा, 'हमले करने वालों को सजा मिलनी चाहिए। रूपाणी ने कहा, राज्य में उत्तर भारतीयों को सुरक्षा दी जाएगी। वहीं, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा, गुजरात के विकास से लोग जलतेे हैं, इसी वजह से अफवाहें फैला रहे हैं।

गुजरात में उद्योग-धंधे ठप, 10 हजार से ज्यादा उत्तर भारतीयों के पलायन के बाद कई फैक्ट्रियां बंद

तो सत्ता छोड़ें मोदी: कांग्रेस
कांग्रेस प्रवक्ता प्रियंका चतुर्वेदी ने कहा, गुजरात में बच्ची से दुष्कर्म की घटना के बाद उत्तरप्रदेश, बिहार और राजस्थान के लोगों को मारपीट कर भगाया जा रहा है। मोदी अगर बिहार और उत्तर प्रदेश की जनता की रक्षा नहीं सकते हैं तो उन्हें सत्ता से हट जाना चाहिए।

डीजीपी कर रहे निगरानी

गुजरात के गृहमंत्री प्रदीप जडेजा ने कहा, सरकार गंभीर है और गिरफ्तार लोगों की जांच की जा रही है। 450 से ज्यादा लोग गिरफ्तार किए गए हैं। डीजीपी खुद स्थिति पर नजर बनाए हैं। गुजरात के लोगों ने जिनको नकारा है, वह किसी भी हद तक जा सकते हैं।

अल्पेश के खिलाफ कार्रवाई क्यों नहीं
जद-यू प्रवक्ता नीरज कुमार ने राहुल गांधी को एक खुला पत्र लिखकर कांग्रेस पर निशाना साधा। पत्र में लिखा एक ओर आप अपने विधायक अल्पेश ठाकोर को बिहार कांग्रेस का सह-प्रभारी निुयक्त करते हैं और दूसरी तरफ उनका संगठन गुजरात क्षत्रिय ठाकोर सेना बिहार के लोगों को गुजरात से निकाल रहा है। अल्पेश उत्तर भारतीयों के खिलाफ जहर उगल रहे हैं, उनके खिलाफ कांग्रेस कार्रवाई तक नहीं कर पा रही है।

राहुल बोले हिंसा की वजह बेरोजगारी
कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने ट्वीट कर कहा, गरीबी से बड़ी कोई दहशत नहीं है। गुजरात में हो रहे हिंसा की जड़ वहां के बंद पड़े कारखाने और बेरोजगारी है। व्यवस्था और अर्थव्यवस्था दोनों चरमरा रही हैं उन्होंने कहा कि प्रवासी श्रमिकों को इसका निशाना बनाना पूरी तरह से गलत है। मैं पूरी तरह से इसके खिलाफ खड़ा रहूंगा।

हिंसा रोक रहे हैं हमारे लोग
पाटन जिले की राधनपुर सीट से कांग्रेस विधायक अल्पेश ठाकोर ने कहा, हमारे लोग हिंसा बढ़ऩे से रोक रहे हैंं। हम नहीं चाहते कि राज्य में विपदा खड़ी हो और हम ऐसी किसी भी हरकत को बढ़ावा नहीं देंगे।