इससे पहले हरियाणा में मुख्यमंत्री मनोहरलाल खट्टर और अन्य कई दिग्गज नेता कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे। यहां तक कि कोरोना पॉजिटिव पाए गए हरियाणा सरकार के कई मंत्रियों को भी आइसालेट होना पड़ा था। वहीं, कोरोना संक्रमित पाए जाने के बाद मुख्यमंत्री खट्टर को गुरुग्राम के मेदांता हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। मुख्यमंत्री खट्टर के अलावा जो नेता कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं, उनमें हरियाणा विधानसभा के अध्यक्ष ज्ञान चंद गुप्ता व राज्य के बिजली मंत्री रणजीत चौटाला आदि शामिल हैं। कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद इन सभी नेताओं का गुरुग्राम के मेदांता हॉस्पिटल में इलाज चल रहा है। अब हरियाणा कांग्रेस के दिग्गज नेता भी कोरोना पॉजिटिव आने वाले नेताओं की लिस्ट में शामिल हो गए हैं।