अपने बयान पर कायम रहते हुए थरूर ने फेसबुक पर कहा, 'मैंने इसे पहले भी कहा है और आगे भी कहूंगा। पाकिस्तान का निर्माण ऐसे देश के रूप में किया गया था जहां धर्म का प्रभुत्व है, जो अपने अल्पसंख्यकों के खिलाफ भेदभाव करता है और उन्हें बराबरी का हक देने से इनकार करता है। भारत ने कभी भी ऐसे तर्क को स्वीकार नहीं किया है जो देश को बांटता हो। लेकिन, भाजपा-आरएसएस का हिंदू राष्ट्र का विचार पाकिस्तान का ही प्रतिबिंब है जहां एक धार्मिक बहुसंख्यक समुदाय अपने देश के अल्पसंख्यकों को अधीनस्थ स्थान पर रखना चाहता है।'