1 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Rajasthan Politics: 30 जून को गांधी ग्राउंड में होगी गृहमंत्री की जनसभा, चुनाव अभियान का करेंगे शंखनाद

Rajasthan Politics: अगले कुछ दिनों में राजस्थान में राजनीतिक गर्मी बढ़ने वाली है। इसके पीछे कारण है कि केंद्रीय गृहमंत्री 30 जून को उदयपुर आ रहे हैं। इस दिन वह यहां जनसभा करने के साथ ही चुनाव प्रचार का शंखनाद करेंगे। इस बात की जानकारी भाजपा नेताओं ने दी हैं।
2 min read
Google source verification
 home-minister-s-public-meeting-will-be-held-at-gandhi-ground

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह

कमल मेहंदी, बुलेट रैली जैसे आयोजन
भाजपा नेता प्रमोद सामर ने बताया कि मोदी सरकार के 9 साल में जम्मू-कश्मीर से धारा 370 हटाने, अयोध्या में भगवान श्रीराम का मंदिर बनवाने, तीन तलाक हटाने, सहकारिता का अलग से मंत्रालय बनाने आदि को लेकर आभार प्रदर्शन भी किया जाएगा। आभार प्रदर्शन के तहत कमल मेहंदी, दीपदान, केन्द्र की योजनाओं के लाभार्थियों का सम्मान, युवा किसान चौपाल, श्रम योगी सम्मान, छात्र संवाद, बुलेट रैली, मानव श्रृंखला आयोजन होंगे।

शाह के साथ मंच साझा करने वालों के नाम तय नहीं
शाह की सभा में मंच पर बैठने के लिए अभी तक प्रदेशाध्यक्ष, क्षेत्रीय सांसद व विधायकों के ही बैठने पर विचार हुआ है। इस सम्बंध में अभी उच्च स्तर से सूची का इंतजार किया रहा है। इसके अलावा 27 जून को पीएम मोदी भोपाल में बूथस्तरीय कार्यकर्ताओं से संवाद करेंगे, जिसमें राजस्थान से 100 कार्यकर्ता जा रहे हैं, जिनमें उदयपुर से भी चार लोग शामिल होंगे।

50 हजार लोगों की मौजूदगी का लक्ष्य
केन्द्र सरकार के 9 साल पूरे होने पर भाजपा की ओर से किए जा रहे लोकसभा सम्मेलन को संबोधित के लिए अमित शाह के आने के मद्देनजर 30 जून को मेवाड़ आएंगे। उदयपुर लोकसभा क्षेत्र में वृहद स्तर पर तैयारियां की जा रही है। भाजपा ने उदयपुर के गांधी ग्राउंड में बड़ी जनसभा में 50 हजार लोगों की मौजूदगी का लक्ष्य रखा है।

250 से 300 बसों की व्यवस्था
लोकसभा प्रभारी प्रमोद सामर ने बताया कि उदयपुर लोकसभा क्षेत्र में 8 विधानसभा सीट है। इनमें प्रशासनिक दृष्टि से 659 ग्राम पंचायतें और भाजपा के 42 मंडल है। सभा स्थल गांधी ग्राउंड में एक लाख 56 हजार वर्गफीट के तीन बड़े डोम बनाए जाएंगे। साठ गुना सौ फीट का मंच बनेगा, वहीं पूरे शहर को सजाया जाएगा। विभिन्न व्यवस्थाओं के लिए 31 समितियों का गठन किया गया है। हर बूथ पर 50 कार्यकर्ता का लक्ष्य रखा गया है, उन्हें लाने के लिए 250 से 300 बसों की व्यवस्था की जा रही है।

ये भी पढ़ें: 48 Years of Emergency: कौन थे जस्टिस जगमोहन सिन्हा, जिनके एक फैसले ने देश में लगवा दिया आपातकाल

कांग्रेस ने आदिवासियों को हथियार बनाया
सांसद अर्जुन मीणा ने कहा कि उदयपुर लोकसभा सीट जनजाति समाज का बड़ा प्रतिनिधित्व करती है। इसलिए जनजाति समाज की भी बड़ी उपस्थिति रहेगी। उन्होंने कहा कि उदयपुर लोकसभा क्षेत्र में केन्द्र की योजनाओं की बरसात हुई है। सबसे बड़ी सौगात उदयपुर-अहमदाबाद आमान परिवर्तन सहित पूरे दक्षिणी राजस्थान में रेल परियोजनाएं हैं। मीणा ने कांग्रेस को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि कांग्रेस ने आदिवासियों को हमेशा हथियार बनाकर रखा है।