संसद में गंभीर मुद्दों पर चर्चा के दौरान अचानक कई बार ऐसी बातें हो जाती हैं, जिनसे माहौल खुशगवार हो जाता है। अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा के दौरान भी ऐसे कई मौके आए थे। इनमें राहुल गांधी का प्रधानमंत्री से गले मिलना भी शामिल था, हालांकि बाद में इस मसले पर जमकर बवाल हुआ था। इसके बाद उनके आंख मारने को लेकर भी कई रोचक प्रतिक्रियाएं सामने आई थीं। ऐसी ही हंसी तब भी छूटी थी जब प्रधानमंत्री ने कांग्रेस अध्यक्ष की एक्टिंग की थी।