डीएमके प्रमुख एम करुणानिधि का पार्थिव शरीर चेन्नई के राजाजी हॉल में रखा गया है, जहां उन्हें श्रद्धाजंलि देने वाले लोगों का सैलाब उमड़ पड़ा है। दिवंगत नेता को श्रद्धांजलि देने प्रदेश और देश की राजनीति से दिग्गज पहुंच रहे हैं। साउथ के सुपरस्टार रजनीकांत भी डीएमके चीफ को श्रद्धांजलि देने पहुंचे, इस दौरान वे काफी भावुक नजर आए।
रजनीकांत के अलावा केरल के पूर्व सीएम ओमान चांडी ने चेन्नई के राजाजी हॉल में करुणानिधि को श्रद्धांजलि अर्पित की। वहीं दीपा जयकुमार भी राजाजी हॉल पहुंचे। यहां उन्होंने तमिलनाडु के पूर्व सीएम एम करुणानिधि को श्रद्धा सुमन अर्पित किए। दक्षिण की राजनीति के पितामह कहे जाने वाले एम करुणानिधि को श्रद्धांजलि देने तमिलनाडु के सीएम लानीस्वामी और डिप्टी सीएम पन्नीरसेल्वम भी पहुंचे।