25 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Political / मोदी सरकार ने साढ़े चार साल में पूर्वांचलियों के लिए क्या-क्या किया है उसका हिसाब देने आया हूं: शाह

मोदी सरकार ने साढ़े चार साल में पूर्वांचलियों के लिए क्या-क्या किया है उसका हिसाब देने आया हूं: शाह

अमित शाह ने अपने संबोधन में पूर्वांचल के लोगों से कहा कि बीते साढ़े चार वर्षों में मोदी सरकार ने क्या-क्या काम किया है, उसका हिसाब देने आया हूं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Anil Kumar

•

Updated: 23 Sep 2018, 8:02 PM IST

मोदी सरकार ने साढ़े चार साल में पूर्वांचलियों के लिए क्या-क्या किया है उसका हिसाब देने आया हूं: शाह

मोदी सरकार ने साढ़े चार साल में पूर्वांचलियों के लिए क्या-क्या किया है उसका हिसाब देने आया हूं: शाह

नई दिल्ली। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने राजधानी दिल्ली के रामलीला मैदान में एक रैली को संबोधित किया। भाजपा ने इस रैली का नाम 'पूर्वांचल महाकुंभ' रखा था। शाह ने अपने संबोधन में पूर्वांचल के लोगों को बताया कि बीते साढ़े चार वर्षों में मोदी सरकार ने क्या-क्या काम किया है, उसका हिसाब देने आया हूं। अमित शाह ने इस दौरान कहा कि जब-जब समय मिला विपक्षी दलों ने देश को लूटने का काम किया है। किसी ने भी समस्या को दूर करने की कोशिश कभी नहीं की।

पृथक पूर्वांचल राज्य की मांगः तत्कालीन सीएम मायावती विधानमंडल से पास करा चुकी हैं प्रस्ताव

कांग्रेस पर बरसे शाह

आपको बता दें कि अमित शाह ने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि पूरे देश में पूर्वांचल के भाईयों और बहनों की मेहनत से विकास की धारा बही है। कांग्रेस सरकार ने इस देश में करीब 55 वर्ष तक राज किया और हमेशा से पूर्वांचल के साथ अन्याय किया है। अमित शाह ने कहा कि 2014 के चुनाव के दौरान पीएम मोदी ने कहा था कि भाजपा सत्ता में आई तो पूर्वांचल का विकास किया जाएगा। अब हम सत्ता में हैं तो आपको यह हिसाब देने आएं है कि साढ़े चार वर्षों में आपके लिए क्या-क्या किया है। उन्होंने कहा कि बिहार और ओडिशा का विकास देख लिजिए। जब कांग्रेस की सरकार थी तो इन राज्यों को पांच वर्ष में महज चार लाख करोड़ रुपए देती थी लेकिन मोदी सरकार ने साढ़े चार वर्ष में ही 13 लाख 80 हजार करोड़ दिया है। इसमें से करीब 11 लाख करोड़ विकास कार्यों में खर्च भी कर दिए गए हैं।

2 अक्टूबर से शुरू होगा कांग्रेस का 'लोक संपर्क अभियान', घर-घर जाकर वोट के साथ मांगा जाएगा चंदा

केजरीवाल सरकार पर साधा निशाना

बता दें कि अमित शाह ने दिल्ली की केजरीवाल सरकार को भी जमकर कोसा। आम आदमी पार्टी पर आरोप लगाया कि राजधानी में तीन बच्चियां भूख से मर जाती हैं और केजरीवाल देखने तक नहीं जाते हैं। अब तो हालत यह हो गया है कि राशन कार्ड बनाने के लिए भी पैसे मांगे जा रहे हैं। इसके अलावा शाह ने कहा कि दिल्ली में भी एनआरसी होनी चाहिए। क्योंकि देश में बांग्लादेश और म्यांमार से आये घुसपैठिये गरीब पूर्वांचली लोगों का हक छीन रहे हैं। वे पूर्वांचलियों के अनाज को खा रहे हैं और उनके नौकरी के अवसरों को खत्म कर रहे हैं। यही कारण है कि भाजपा उन्हें देश से बाहर निकालना चाहती है और वह इसके लिए पूरी कोशिश करेगी। शाह ने केजरीवाल सरकार पर आरोप लगाया है कि आम आदमी पार्टी राजधानी में रोहिंग्या और बांगलादेशियों को बसाने की पूरी तैयारी कर रहे हैं। इधर सीलिंग के मुद्दे पर भी केजरीवाल को कटघरे में खड़ा किया और कहा कि कुछ लोग सुप्रीम कोर्ट को बदनाम करने की कोशिश कर रहे हैं।