26 जून 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

2012 में मनमोहन सरकार के खिलाफ तख्तापलट की रची गई थी साजिश! आरोप के बाद BJP ने कांग्रेस से मांगा जवाब

2012 में मनमोहन सरकार को अपदस्थ करने की साजिश रचने की खबर छपने के बाद से सियासी भूचाल आ गया है।
2 min read
Google source verification
congress bjp

लोकसभा चुनाव जीतने प्रमुख पार्टियों ने बनाई रणनीति, जानिए कहां नजर

नई दिल्ली। आम चुनाव का समय करीब है और अपने विरोधियों पर हमला करने का कोई भी मौका राजनीतिक दल चुकना नहीं चाहते हैं। इसी कड़ी में बुधवार को अंग्रेजी के एक अखबार में छपी एक खबर को लेकर अब कांग्रेस और भाजपा आमने-सामने आ गई है। दरअसल 2012 में यूपीए-2 के दौरान तख्तापलट करने की साजिश को लेकर खबर छपी है। इसमें कहा गया है कि मनमोहन सरकार को अपदस्थ करने की साजिश रची गई थी। लेकिन अब जब यह मामला एक बार फिर से सामने आया है तो भाजपा कांग्रेस पर हमलावर हो गई है। भाजपा ने आरोप लगाया है कि कांग्रेस ने सेना को बदनाम करने के लिए गलत खबरें छपवाई थी। इस बाबत भाजपा ने कांग्रेस के चार तत्कालीन मंत्रियों को कटघरे में खड़ा किया है। साथ ही अब भाजपा ने इस पूरे मामले की संसदीय कमेटी से जांच की मांग करते हुए राहुल गांधी से जवाब भी मांगा है। भाजपा नेता जीवीएल नरसिंहा राव ने कहा है कि कांग्रेस पार्टी ने सरकार में रहते हुए न केवल भ्रष्टार किया है बल्कि राष्ट्रीय सुरक्षा के साथ भी खिलवाड़ किया है। बता दें कि 2012 में एक खबर सामने आई थी कि सेना मनमोहन सरकार को अपदस्थ करना चाहती है। इसके बाद से राजनीति में भूचाल आ गया था।

चुनाव में हार के बाद पूर्व मंत्री ने किसानों से मांगी माफी, बोले - क्षमा कर दीजिए, BJP वादा पूरा नहीं कर पाई

भाजपा ने कांग्रेस पर लगाया आरोप

आपको बता दें कि भाजपा प्रवक्ता और दिग्गज नेता जीवीएल नरसिंहा राव ने कांग्रेस पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए कहा कि यूपीए-2 सरकार के चार मंत्रियों ने भारतीय सेना को बदनाम करने के लिए ऐसी फर्जी खबरें छपवाई थी। सेना के खिलाफ साजिश रची थी। जीवीएल ने कहा कांग्रेस के मंत्रियों की ओर से जो हरकत की गई थी वह एक देशद्रोह का मामला है। उन्होंने कहा कि हमने इस संबंध में स्टैंडिंग कमिटी के अध्यक्ष से इसकी बैठक बुलाने की मांग की है। ताकि इस पूरे मामले की जांच की जा सके। जांच से यह साफ हो जाएगा कि आखिर खबर किसके इशारे पर छपवाई गई थी और छपवाने का मकसद किया था। राव ने यह भी कहा कि अब इस मामले पर राहुल गांधी को जवाब देना चाहिए। गौरतलब है कि मार्च 2010 से मई 2012 तक जनरल वीके सिंह सेना प्रमुख थे। वीके सिंह पर आरोप लगा था कि वे भाजपा के इशारे पर मनमोहन सरकार के खिलाफ तख्ता पलट करने की कोशिश कर रहे हैं। फिलहाल वीके सिंह भाजपा में शामिल हैं।

Read the Latest India news hindi on Patrika.com. पढ़ें सबसे पहले India news पत्रिका डॉट कॉम पर.