अपहरण के आरोप के बाद मीडिया के सामने आई पूर्व सैन्यकर्मी की बेटी ने कहा कि वह परिवार के मर्जी के बिना एक लड़के से लव मैरिज करना चाहती है। इसको लेकर उसके परिवार को उसको तरह-तरह की धमकियां मिल रही हैं। इसलिए वह अपने दोस्त के घर रह रही है। इसके साथ ही लड़की ने भाजपा विधायक की तरफदारी कर उनको अच्छा इंसान बताया। उसने कहा कि मेरा परिवार पीडीपी का समर्थक रहा है इसलिए भाजपा विधायक पर निशाना साधा जा रहा है। हालांकि लड़की ने यह भी बताया कि वह अपने परिवार वालों को बताकर ही घर से बाहर गई थी।