25 अक्टूबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जद-यू ने बताया यूपी विधानसभा चुनाव में पार्टी किस दल से करेगी गठबंधन

बिहार में सत्तारूढ़ जनता दल-यूनाइटेड के राष्ट्रीय अध्यक्ष आरसीपी सिंह ने यह ऐलान किया है कि जेडी-यू यूपी विधानसभा चुनाव में मैदान में उतरेगी।  
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Ashutosh Pathak

•

Updated: 30 Jun 2021, 6:45 AM IST

p3_1.jpg

नई दिल्ली।

अगले साल यानी वर्ष 2022 की शुरुआत में देश के पांच राज्यों में एक साथ विधानसभा चुनाव होंगे। हालांकि, सबसे अधिक नजर उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव पर रहेगी। उत्तर प्रदेश के सभी दलों ने इसको लेकर चुनावी रणनीति भी बनानी शुरू कर दी है। वहीं, इस चुनाव में बिहार में अपना आधार रखने वाले सियासी दलों ने भी अपनी रुचि दिखानी शुरू कर दी है।

बिहार में सत्तारूढ़ जनता दल यूनाइटेड के राष्ट्रीय अध्यक्ष आरसीपी सिंह ने यह ऐलान किया है कि जेडीयू यूपी विधानसभा चुनाव में मैदान में उतरेगी। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में कितने सीटों पर प्रत्याशी मैदान में उतारेंगे, यह अभी तय नहीं है। मगर यह जरूर तय है कि पार्टी इस बार विधानसभा चुनाव में ताल ठोंकेगी।

यह भी पढ़ें:- मोदी और महबूबा तीन साल बाद होंगे आमने-सामने, जानिए आखिरी बार कब हुई थी मुलाकात

उन्होंने कहा कि पिछली बार वर्ष 2017 के विधानसभा चुनाव के में हिस्सा नहीं लेने के पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं में काफी मायूसी थी। इस बार पार्टी के नेताओं ने मन बना लिया है कि यूपी विधान सभा का चुनाव लड़ा जाए। दिल्ली में इस बात को लेकर पार्टी के नेताओं में बातचीत जारी है। बहरहाल, जद-यू ने यूपी में चुनाव लड़ने की घोषणा तो कर दी है, लेकिन सवाल यह है कि क्या जद-यू उत्तर प्रदेश में अकेले चुनावी मैदान में उतरेगी या फिर एनडीए के सहयोगी के रूप में चुनाव लड़ेगी।

यह भी पढ़ें:- कांग्रेस में कलह: पशोपेश में हाईकमान, भाजपा से लड़े या अपने नेताओं के झगड़े निपटाएं

हालांकि, इस सवाल पर पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष आरसीपी सिंह ने अपने पत्ते नहीं खोले और कहा कि पहले वह अपनी पार्टी की स्थिति का आकलन कर लेंगे। फिर जब उन्हें अपनी शक्ति का पता चल जाएगा तब गठबंधन की बातचीत करेंगे। फिलहाल जद-यू एनडीए का पार्ट है और दिल्ली विधानसभा चुनाव में वह एनडीए के सहयोगी के रूप में 2 सीटों पर चुनाव लड़ा चुकी है। यूपी में अभी तय नही हुआ कि जद-यू किसके साथ चुनाव लड़ेगी।