
नई दिल्ली। राज्यसभा के उपसभापति पद के लिए आज मतदान संपन्न हो गया। इसके कुछ देर बाद एनडीए के उम्मीदवार हरिवंश सिंह को सदन के सभापति वेंकैया नायडू ने विजेता घोषित कर दिया। इसी के साथ अब वो राज्यसभा के उपसभापति बन गए हैं। बता दें कि हरिवंश सिंह जेडीयू से राज्यसभा के सांसद हैं। उन्होंने विपक्ष की ओर से कांग्रेस के बीके हरिप्रसाद को मात दी है। हरिवंश के पक्ष में कुल 125 वोट पड़े तो बीके हरिप्रसाद के हक में कुल 105 वोट पड़े। मतदान में 244 में से 222 सांसदों ने हिस्सा लिया।
नायडू ने किया जीत का ऐलान
जीत का ऐलान राज्यसभा के सभापति वैंकेया नायडू ने किया। उन्होंने जेडीयू सांसद हरिवंश सिंह की को काउंटिंग के बाद विजेता घोषित किया। पीएम मोदी ने सीट पर जाकर हरिवंश को बधाई दी और एक नई पारी की शुरुआत करने के लिए उनकी हौसला आफजाई की। विपक्ष के नेता गुलाम नबी आजाद ने भी उन्हें जीत की बधाई दी और राज्यसभा में मिलकर काम करने की इच्छा जताई।
विरोधियों को अगस्त क्रांति की याद
पीएम मोदी ने हरिवंश का उपसभापति के रूप में चुने जाने के तत्काल बाद कहा कि अगस्त क्रांति में बलिया की बड़ी भूमिका थी। हरिवंश से भी उसी बलिया से आते हैं। वो कलम के धनी हैं। उन्होंने पत्रकारिता के क्षेत्र में भी काफी बढ़िया काम किया। वह हमेशा गांव से जुड़े रहे हैं। उन्हें कभी शहर की चकाचौंध प्रभावित नहीं किया। पीएम अरुण जेटली को भी राज्यसभा में वापस आने पर भी बधाई दी।
दो बार हुई वोटिंग
राज्यसभा में उपसभापति चुनाव के लिए दो बार वोटिंग हुई। पहली बार में हरिवंश को 115 तो दूसरी बार में 122 वोट मिले। पहली बार कुछ वोट ठीक तरीके से न हो पाने के कारण दोबारा वोटिंग हुई। ओडिशा की बीजेडी, तमिलनाडु की एआईएडीएमके और तेलंगाना से टीआरएस ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अपील पर एनडीए के उम्मीदवार हरिवंश सिंह का साथ दिया। यही कारण है कि विपक्ष के उम्मीदवार की उम्मीदों को करारा झटका लगा।
Published on:
9 Aug 2018, 12:39 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.