नई दिल्ली। भूमि अधिग्रहण संशोधन बिल के विरोध में संयुक्त विपक्ष के आह्वान पर आज झारखंड बंद है। प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में बंद का असर दिखाई दिया है। सड़कों पर उतरे पांच हजार से अधिक बंद समर्थकों को राज्यभर में गिरफ्तार किया गया है। रांची में बंद समर्थकों के साथ नेता प्रतिपक्ष हेमंत सोरेन, पूर्व मुख्यमंत्री बाबू लाल मरांडी और पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकात सहाय को निषेधाज्ञा का उल्लंघन करने के आरोप में पुलिस ने हिरासत ले लिया।