एक तरफ राहुल गांधी जम्मू-कश्मीर के दो दिवसीय दौरे पर थे, तो दूसरी ओर कपिल सिब्बल गांधी परिवार के बिना विपक्षी नेताओं को घर पर डिनर करा रहे थे। यह बात सिर्फ डिनर तक सीमित नहीं थी। दरअसल, कपिल यहां विपक्षी नेताओं के साथ प्लान बना रहे थे कि भाजपा को हराया कैसे जाए। इसकी शुरुआत वह यूपी विधानसभा चुनाव से करना चाहते हैं।