16 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पीएम मोदी पर कांग्रेस का पलटवार, कपिल सिब्बल ने कहा भाजपा को लोग कहने लगे हैं ‘लिंच पुजारी’

कांग्रेस के नेता कपिल सिब्बल ने पीएम मोदी पर पलटवार करते हुए भाजपा को लिंच पुजारी बताया है। इस बाबत कपिल सिब्बल ने केंद्रीय मंत्री जयंत सिन्हा को भी आड़े हाथों लिया।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Saif Ur Rehman

•

Updated: 8 Jul 2018, 3:34 PM IST

Modi

पीएम मोदी पर कांग्रेस का पलटवार, कपिल सिब्बल ने कहा भाजपा को लोग कहने लगे हैं 'लिंच पुजारी'

नई दिल्ली। शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राजस्थान में चुनावी बिगुल फूंक दिया । इसके बाद ही सत्ता पक्ष और विपक्ष में छींटाकशी शुरू हो गई है। बता दें कि राजस्थान में एक सभा को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने तंज कसते हुए कहा था कि कांग्रेस को अब लोग 'बेल-गाड़ी' कहने लगे हैं क्योंकि कांग्रेस के नेता जमानत पर हैं। पीएम के इस वार पर अब कांग्रेस ने भी पलटवार किया है।

भाजपा बन गई है 'लिंच पुजारी': कपिल सिब्बल

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता कपिल सिब्बल ने भारतीय जनता पार्टी पर तंज कसते हुए पीएम मोदी पर पलटवार किया है। कपिल सिब्बल का कहना है कि, " भाजपा को अब लोग लिंच पुजारी कहने लगे हैं। रविवार को सिब्बल ने ट्वीट कर कहा, "लिंचिंग के दोषी आठ आरोपियों को जब जमानत मिली तो जयंत सिन्हा ने माल्यार्पण कर उनका स्वागत किया। आपने गलत समझा है मोदीजी। वे कह रहे हैं कि आपकी सरकार लिंच पुजारी बन गई है।" बता दें कि यहां कपिल सिब्बल ने उस घटना का जिक्र किया है जब झारखंड के रामगढ़ लिंचिंग मामले में जमानत पर रिहा होने के बाद केंद्रीय मंत्री जयंत सिन्हा ने कथित तौर पर इन आठ आरोपियों का स्वागत किया था।

लिंचिंग के आरोपियों को सम्मानित करने पर छलका यशंवत का दर्द, कहा- 'मैं नालायक बेटे का लायक बाप

नालायक बेटे का लायक बाप: यशवंत सिन्हा
केंद्रीय मंत्री जयंत सिन्हा द्वारा रामगढ़ लिंचिंग मामले के दोषियों को कथित रूप से सम्मानित करने के लिए उनके पिता यशवंत सिन्हा ने उनपर निशाना भी साधा है। शनिवार को पूर्व केंद्रीय मंत्री यशवंत सिन्हा ने ट्वीट कर अपने बेटे जयंत की आलोचना की । उन्होंने कहा है कि वह इस कृत्य का समर्थन नहीं करते। यशवंत सिन्हा ने ट्वीट कर कहा है कि कुछ दिनों पहले तक वह एक लायक बेटे का नालायक बाप थे, लेकिन अब इसका बिल्कुल उलटा हो गया है। इसके साथ ही उन्होंने कहा है कि वह अपने बेटे के इस कृत्य का समर्थन नहीं करते। उल्लेखनीय है कि रिपोर्ट्स के मुताबिक, जिन लोगों का जयंत सिन्हा ने स्वागत किया उनको उच्च न्यायालय ने उम्रकैद की सजा रद्द कर इन्हें जमानत दे दी थी और जमानत के बाद ये दोषी स्थानीय भाजपा नेता के साथ जयंत सिन्हा के आवास पर पहुंचे थे। जयंत सिन्हा ने यह कहते हुए अपना बचाव किया है कि उनका देश की न्यायिक प्रणाली और कानून में पूरा विश्वास है।