27 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

राजनीति
कर्नाटक में जीत की ओर बीजेपी, कांग्रेस बोली …यह रही हार की वजह
Play video

कर्नाटक में जीत की ओर बीजेपी, कांग्रेस बोली …यह रही हार की वजह

कर्नाटक विधानसभा चुनावों के लिए मंगलवार को हो रही मतगणना के रुझानों में भाजपा जीत की ओर अपने आधे रास्ते को पार कर चुकी है।
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Mohit sharma

•

Updated: 15 May 2018, 12:01 PM IST

नई दिल्ली। कर्नाटक विधानसभा चुनावों के लिए मंगलवार को हो रही मतगणना के रुझानों में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) जीत की ओर अपने आधे रास्ते को पार कर चुकी है। ऐसे में बीजेपी के कार्यालयों पर कार्यकर्ताओं ने जश्न मनाना शुरू कर दिया है। वहीं दूसरी ओर से रुझानों को देखते हुए सत्तारूढ़ कांग्रेस ने हार स्वीकार कर ली है। राज्य के ऊर्जा मंत्री एवं कांग्रेस नेता डी.के. शिवकुमार ने मीडिया को बताया कि ये आंकड़े दर्शाते हैं कि उनकी पार्टी (कांग्रेस) सत्ता में पांच साल रहने के बाद सत्ता से बेदखल होती दिख रही है।

कर्नाटक चुनाव परिणाम: इन 5 बातों पर टिका राज्य का सियासी गणित, कौन होगा सीएम?

हमने आधा रास्ता तय कर लिया: भाजपा

वहीं, बीजेपी ने मंगलवार को कहा कि उसने कनार्टक विधानसभा चुनाव की हो रही मतगणना के सामने आए रुझानों में जीत की ओर आधा रास्ता तय कर लिया है। भाजपा के प्रवक्ता एस. शांताराम ने आईएएनएस से कहा कि हम प्रफुल्लित हैं क्योंकि हमने आधा रास्ता तय कर लिया है। हमें जीत का पूरा भरोसा है। अभी तक कोई परिणाम घोषित नहीं हुआ है, लेकिन शनिवार को हुए मतदान के बाद मंगलवार को जारी मतगणना के रुझानों में भाजपा सत्तारुढ़ कांग्रेस से आगे चल रही है और जेडी-एस तीसरे स्थान पर है।