7 अप्रैल 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

राहुल के इटली दौरे पर BJP का तंज, कार्ति चिदंबरम की गिरफ्तारी ने दिलाई नानी याद

बीजेपी की सांसद मीनाक्षी लेखी ने इस तंज कसते हुए कहा कि कार्ति की गिरफ्तारी ने राहुल को नानी की याद दिला दी।

2 min read
Google source verification
BJP

नई दिल्ली। पूर्व केन्द्रीय वित्त मंत्री व कांग्रेस नेता पी. चिदंबरम के बेटे कार्ति चिदंबरम की गिरफ्तारी और राहुल गांधी के इटली दौरे को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने हमला बोला है। बीजेपी की सांसद मीनाक्षी लेखी ने इस तंज कसते हुए कहा कि कार्ति की गिरफ्तारी ने राहुल को नानी की याद दिला दी। बता दें कि मीनाक्षी लेखी का यह बयान राहुल गांधी के उस ट्वीट के बाद आया, जिसमें उन्होंने होली पर अपनी नानी से मिलने से इच्छा जताते हुए इटली जाने की बात कही थी। इस पर लेखी ने चुटकी ने लेते हुए कि कांग्रेस अध्यक्ष ने खुद ही संकेत दिया है कि कार्ति की गिरफ्तारी ने नानी याद दिला दी!

6 मार्च तक सीबीआई की हिरासत में कीर्ति

आईएनएक्स मीडिया मामले में यहां की एक अदालत ने गुरुवार को पूर्व वित्तमंत्री पी. चिदंबरम के पुत्र कार्ति चिदंबरम को 6 मार्च तक के लिए केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) की हिरासत में भेज दिया। सीबीआई न्यायाधीश सुनील राणा ने कार्ति के वकील और सीबीआई के वकील के बीच तीन घंटे तक चली तीखी बहस के बाद यह फैसला सुनाया। सीबीआई ने कार्ति के लिए 14 दिनों की हिरासत की मांग की थी और कहा था कि इस गंभीर वित्तीय भ्रष्टाचार मामले में विस्तार से पूछताछ की जरूरत है जो कि राजनीतिक बदले की भावना का मामला नहीं है। एजेंसी की तरफ से सीबीआई अदालत के समक्ष पेश अतिरिक्त सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने कहा कि बुधवार को गिरफ्तार किए जाने वाले कार्ति ने पूरी रात सफदरजंग अस्पताल के कार्डिएक केयर यूनिट(सीसीयू) में बिताई और केवल सुबह सीबीआई के समक्ष पेश हुए।

डॉक्टर ने दी सीसीयू में रहने की सलाह

मेहता ने कहा कि उनसे केवल कुछ देर ही पूछताछ की गई। यह आश्चर्यजनक है कि कार्डिएक समस्या का कोई भी इतिहास नहीं रहने के बावजूद, डॉक्टरों ने उन्हें सीसीयू में रहने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि एक दिन की हिरासत ज्यादा नहीं थी और सीबीआई को कार्ति से पूछताछ के लिए 14 दिनों की हिरासत की जरूरत है। मेहता ने कार्ति और तत्कालीन वित्तमंत्री पर सांठगांठ कर आईएनएक्स मीडिया को विदेशी प्रवर्तन विदेशी निवेश एवं संवर्धन बोर्ड (एफआईपीबी) से धन के लिए मंजूरी दिलाने का आरोप लगाया। मेहता ने कहा कि कार्ति को उनके चार्टर अकाउंटेंट भास्कर रमन समेत मामले के अन्य आरोपियों और संदिग्धों के समक्ष पूछताछ किए जाने की जरूरत है। रमन पहले से ही इस मामले में हिरासत में हैं। अभियोजन पक्ष ने कहा कि इसके लिए कई शहरों की यात्रा करनी पड़ेगी जिस वजह से 14 दिन की हिरासत की जरूरत है।