11 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

मुख्यमंत्री केजरीवाल ने दिया आश्वासन, अनाधिकृत कॉलोनियों के लिए 15 दिन में जारी करेंगे फंड

सीएम केजरीवाल ने उत्तर-दक्षिण दिल्ली के किराड़ी में जन सुविधाओं का जायजा लेते हुए ऐलान किया है
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Saif Ur Rehman

•

Updated: 7 Jul 2018, 8:47 PM IST

kejriwal

FILE

नई दिल्ली। दिल्ली में अधिकारों की जंग जारी है। हाल ही देश की सबसे बड़ी अदालत का फैसला आने के बाद से राज्य के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल एक्शन में नजर आ रहे हैं। अब मुख्यमंत्री केजरीवाल ने एक नया ऐलान किया है। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शनिवार को कहा कि राजधानी में अब विकास कार्यो में तेजी लाई जाएगी और वह यह सुनिश्चित करेंगे कि एक पखवाड़े के अंदर अनाधिकृत कॉलोनियों में सड़कों और नालियों के लिए धन जारी किया जाए।

'एक देश एक चुनाव' के विचार से सहमत नहीं टीएमसी, सांसद कल्याण बनर्जी ने बताया अव्यवाहिरक और असंवैधानिक

10-15 दिन में जारी होगा फंड
सीएम केजरीवाल ने किरारी विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यो की समीक्षा करने के बाद कहा कि, "अनाधिकृत कॉलोनियों में लोगों का जीवन नरक के समान है। इन कॉलोनियों में रहने वालों का सम्मान के साथ जीना सुनिश्चित करने के लिए पूरे राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में अगले 10-15 दिनों के अंदर अनाधिकृत कॉलोनियों में सड़कों और नालों को लिए फंड जारी किया जाएगा। उन्होंने काम को युद्ध स्तर पर करने का दावा भी किया। केजरीवाल ने कहा कि, "काम युद्ध स्तर पर होगा और प्रतिदिन प्रगति की समीक्षा की जाएगी।"


LG पर साधा निशाना

केजरीवाल ने स्थानीय लोगों से मुलाकात की। लोगों ने क्षेत्र में काम की धीमी रफ्तार की शिकायत की। मुख्यमंत्री ने क्षेत्र में काम सही तरीके से नहीं होने की स्थिति में अधिकारियों को निलंबित करने की चेतावनी दी। उन्होंने कहा, "जल आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए काम किए जा रहे हैं। हम जल्द ही सीवर पर काम करेंगे।" केजरीवाल के साथ आप विधायक रितुराज झा और अधिकारी थे। उन्होंने ब्रज विहार और करण विहार पार्ट 2 में सड़क और नाला निर्माण का भी निरीक्षण किया। मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि अवैध कॉलोनियों का विकास कार्य चुनी हुई सरकार का शीर्ष एजेंडा है, लेकिन उपराज्यपाल के हस्तक्षेप की वजह से इसमें देरी हो रही थी। उन्होंने कहा, "सर्वोच्च न्यायालय के आदेश के बाद अब परियोजनाओं में तेजी आएगी।"