सीएम से दिल्लीवाले परेशान
तिवारी ने चिट्ठी बम के जरिए कहा है कि पिछले तीन सालों से दिल्ली में राजनीतिक कारणों से खड़े किए गए प्रशासकीय गतिरोध का सबसे बड़ा नुकसान दिल्ली की जनता को उठाना पड़ रहा है। दिल्ली में पानी-बिजली की भारी किल्लत से लोग जूझ रहे हैं। सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था बुरी तरह चरमरा गई है। सर्वोच्च न्यायालय के फैसले के बाद दिल्ली की जनता को उम्मीद जगी थी कि अब सरकार पानी, बिजली, परिवहन और प्रदूषण की स्थिति को सुधारने के लिए काम करेगी, लेकिन सरकार ने अफसरों की ट्रांसफर-पोस्टिंग का विवाद खड़ा कर दिया। सरकार को अब राजनीतिक उद्देश्य से विवाद खड़े करना बंद करना चाहिए और दिल्ली को प्रदूषण मुक्त बनाने और बिजली, पानी, परिवहन व्यवस्था को सुधारने पर ध्यान देना चाहिए।