
जानिए कर्नाटक के नए मुख्यमंत्री एचडी कुमार स्वामी की 10 बड़ी बातें
बेंगलूरुः जेडीएस नेता एचडी कुमारस्वामी बुधवार को कर्नाटक के नए मुख्यमंत्री बन गए। कांग्रेस नेता जी. परमेश्वर ने उप-मुख्यमंत्री की शपथ ली। कुमारस्वामी को मुख्यमंत्री बनने पर केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह समेत कई नेताओं ने बधाई दी है। बताया जा रहा है कि कुमारस्वामी कल यानी गुरुवार को विधानसभा में बहुमत भी साबित कर सकते हैं। सदन में बहुमत पास होने के बाद दोनों पार्टियों के कुछ विधायकों को मंत्री पद की शपथ दिलाई जाएगी। बताया जा रहा है कि कर्नाटक में कांग्रेस के 22 और जेडीएस के 12 विधायकों को कुमारस्वामी मंत्रिमंडल में जगह मिल सकती है।
अब आपको कर्नाटक के नए मुख्यमंत्री कुमार स्वामी की दस मुख्य खास-खास बातों को बताते हैं।
1- पूर्व प्रधानमंत्री देवगौड़ा के बेटे कुमारस्वामी दूसरी बार प्रदेश के मुख्यमंत्री बने हैं। इससे पहले वे चार फरवरी 2006 से 9 अक्टूबर 2007 तक प्रदेश के सीएम रह चुके हैं।
2-मुख्यमंत्री बनने के लिए साल 2006 में कुमारस्वामी ने अपनी पिता एचडी देवगौड़ा से बगावत कर दी और पार्टी तोड़कर बीजेपी साथ मिलकर सरकार बना ली।
3- एचडी कुमारस्वामी का राजनीतिक सफर साल 1996 में शुरू हुआ। 1996 में कुमारस्वामी ने पहली बार लोकसभा का चुनाव कनकपुर से लड़ा और जीत हासिल की।
4- साल 2004 में कुमारस्वामी ने पहली बार विधानसभा चुनाव लड़ा। उन्होंने रमनगरा विधानसभा सीट से अपनी किस्मत अजमाई और यहां भी जीत दर्ज की।
5-राजनीति में आने से पहले कुमारस्वामी कन्नड़ फिल्लों के प्रोड्यूसर और डिस्ट्रिब्यूटर थे।
6-कन्नड़ फिल्मों में काम करने की वजह से उनकी पहचान कन्नड़ अभिनेत्री राधिका से हुई। बाद में दोनों ने 2006 में शादी कर ली। कुमारस्वामी और राधिका की एक बेटी भी है। राधिका कुमारस्वामी से 29 साल छोटी हैं।
7- कुमारस्वामी और राधिका की शादी का मामला हाईकोर्ट भी गया। कुमारस्वामी ने कभी भी खुले तौर पर राधिका के साथ शादी की बात स्वीकार नहीं की।
8- कुमारस्वामी ने दो शादियां की हैं। उनकी पहली शादी 13 मार्च 1986 को अनीता से हुई। इन दोनों का एक बेटा है जिसका नाम निखिल है। निखिल कन्नड़ फिल्मों के स्टार अभिनेता हैं।
9- कुमारस्वामी अपने विरोधियों की पोल खोलने के लिए ओडियो और सीडी का सहारा लेते रहे हैं।
10- कुमारस्वामी का पूरा नाम नाम हरदनहल्ली देवगौड़ा कुमारस्वामी गौड़ा है।
Updated on:
23 May 2018 06:19 pm
Published on:
23 May 2018 06:23 pm
बड़ी खबरें
View Allराजनीति
ट्रेंडिंग
