28 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

मार्केट को रास नहीं आए कुमारस्वामी, 300 के भारी गिरावट के साथ बाजार बंद

सेंसेक्स 306 अंक लुढ़ककर 34,344 के स्तर पर बंद हुआ। 50 शेयरों वाला एनएसर्इ निफ्टी 106 अंको की गिरावट के साथ 10,430 के स्तर पर बंद हुआ।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Ashutosh Kumar Verma

•

Updated: 23 May 2018, 4:11 PM IST

Share Market

मार्केट को रास नहीं आए कुमारस्वामी, 300 के भारी गिरावट के साथ बाजार बंद

मुंबर्इ। आज सुबह सपाट शुरूअात के बाद दोपहर में शेयर बाजार में भारी गिरावट के देखने को मिला। वैश्विक बाजाराे में कमजोरी से आज सेंसेक्स में 300 अंकों के गिरावट देखने को मिला। 30 शेयरों वाला बीएसर्इ का सेंसेक्स 306 अंक यानी 0.88 फीसदी लुढ़ककर 34,344 के स्तर पर बंद हुआ। 50 शेयरों वाला एनएसर्इ निफ्टी 106 अंको की गिरावट के साथ 10,430 के स्तर पर बंद हुआ। बीएसर्इ में हर दो शेयरों की बढ़त पर तीन शेयरों में गिरावट देखने को मिला। निफ्टी मिडकैप इंडेक्स में 100 अंकों की गिरावट दिखा। सीएसट, पीएफसी, बलरामपुर चीनी मिल्स, सेल, जीएमआर इंफ्रास्ट्रक्चर आैर युनियन बैंक के शेयरों में 7 फीसदी तक गिरावट देखने को मिली।

ये भी पढ़ें - गाय के गोबर से खड़ी की करोड़ों की कंपनी, आज इतने देशों में होता है एक्सपोर्ट

दोपहर 2:30 - सुबह में सपाट शुरूआत के बाद शेयर बाजार में बड़ी गिरावट देखने को मिला। दोपहर में सेंसेक्स में 200 अंको का गिरावट देखने को मिला। इस गिरावट का मुख्य वजह तेल, मेटल, एफएमसीजी आैर एचडीएफसी के स्टाॅक्स में गिरावट रहा। इस दौरान इंडियन आॅयल काॅर्पोरेशन, वेदांता, एचपीसीएल, टाटा के शेयरों में बड़ी गिरावट देखने को मिली। इन स्टाॅक्स के शेयरों में 4 से 8 फीसदी की गिरावट दर्ज की गर्इ। वहीं भारतीय स्टेट बैंक के शेयरों में 4 फीसदी की तेजी रही।

ये भी पढ़ें - मोदी सरकार की इस योजना में करें मदद, आपके पास 5 करोड़ रुपए के मालिक बनने का है मौका

मेटल सेक्टर आैर आॅयल एंड गैस के शेयरों में भारी गिरावट

आज के कारोबार में अंत में कंज्यूमर ड्यूरेबल्स के शेयरों को छोड़ दें तो बाकी सभी सेक्टर्स लाल निशान पर कारोबार बंद किया। सबसे अधिक गिरावट मेटल के शेयरों में दिखार्इ दिया। वहीं तेल की दामों में लगातार हो रही बढ़ोतरी से आज आॅयल एंड गैस सेक्टर्स में 473 अंको की गिरावट देखने को मिली। बैंक निफ्टी में भी 93 अंकों की गिरावट देखने को मिला। इसके बाद ये 25685 के स्तर पर आज के कारोबार को समाप्त किया।