
नई दिल्ली। आरजेडी प्रमुख लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव अपनी अदाओं, बयानों और कार्यों को लेकर हमेशा सुर्खियों में रहते हैं। इस बार उनकी खबरों में आने की वजह उनका शिव अवतार के रूप में प्रगट होना है। पटना में अचानक उनके शिव रूप को देखकर एक बार फिर सभी चौंक गए।
दरअसल तेज प्रताप बैद्यनाथ धाम यानी देवघर महादेव को कांवड़ का जल चढ़ाने के लिए सोमवार को पटना से रवाना हुए। रवाना होने से पहले उन्होंने शिव के वेश में खुद को तैयार किया और पटना के शिव मंदिर में प्रार्थना की। उसके बाद वो अपने साथी भोले के साथ देवघर के लिए रवाना हो गए।