10 मई 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

लालू की रेल यात्रा पर बवाल, RJD ने मोदी-शाह को याद दिलाया आडवाणी का 28 साल पुराना वाकया

सजायाफ्ता लालू को इलाज के लिए दिल्ली से रांची तक ट्रेन के जरिए भेजने पर आरजेडी ने बीजेपी को 28 साल पुरानी बात याद दिलाई है।

2 min read
Google source verification
Lalu Prasad LK ADwani

पटना। सजायाफ्ता आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव को इलाज के लिए ट्रेन से दिल्ली भेजने का मामला गर्म है। आरजेडी ने अब बीजेपी के दिग्गज नेता लालकृष्ण आडवाणी के बहाने बीजेपी को करारा जवाब दिया है। पार्टी प्रवक्ता शिवानंद तिवारी ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह को यह गलतफहमी हो गई है कि जिस कुर्सी पर पर वो बैठे हैं वो हमेशा के लिए उन्हें मिल गई है।

इस बात पर है विवाद
चारा घोटाले में जेल की सजा काट रहे लालू किडनी की बीमारी से पीड़ित हैं, जिसके इलाज के लिए उन्हें दिल्ली स्थित एम्स आना था। लालू रांची से दिल्ली तक प्लेन से यात्रा करना चाहते थे। इसके लिए झारखंड की बीजेपी सरकार और जेल विभाग से अपने खर्चे पर हवाई यात्रा की अनुमति मांगी थी। लेकिन उनकी मांग को खारिज कर दिया गया। इसके बाद लालू को ट्रेन के जरिए रांची से दिल्ली आना पड़ा। इसे लेकर राष्ट्रीय जनता दल लगातार विरोध कर रही है। हालांकि बीजेपी को यह मामला महंगा ही पड़ता दिख रहा है, क्योंकि स्टेशन पर लालू के समर्थकों का हुजूम आरजेडी के लिए मनोबल बढ़ाने वाला साबित हुआ।

इसलिए हुआ आडवाणी का जिक्र
आरजेडी ने बीजेपी को करीब 28 साल पुराने उस वाकये की याद दिलाई जब बिहार में लालू की सरकार थी और रथयात्रा पर निकले लालकृष्ण आडवाणी को गिरफ्तार कर लिया गया था। शिवानंद तिवारी ने कहा कि गिरफ्तारी के बाद दुमका के गेस्ट हाउस में बनाई गई स्पेशल जेल तक आडवाणी को हेलिकॉप्टर से भेजा गया था। यही नहीं जब उनके परिजन उनसे मिलने आए तो लालू यादव ने उन्हें भी राज्य सरकार के हेलिकॉप्टर से मिलने भेजा था। इसके अलावा उन्हें कोई दिक्कत ना हो इसके लिए अधिकारियों को भी तैनात किया और खुद उन लोगों से बातचीत भी की थी। लेकिन बीजेपी के नेता इन बातों को भूलकर लालू प्रसाद यादव के साथ अमानवीय व्यवहार कर रहे हैं।