लालू ने मीडिया से कहा, "मोदी डरे हुए हैं कि उनकी हत्या कर दी जाएगी। प्रधानमंत्री की तरफ से इस तरह की बात शोभा नहीं देती। कुछ वामपंथी कार्यकर्ताओं को मोदी के लिए संदिग्ध खतरे के रूप में गिरफ्तार किया गया है। यह लोगों के अधिकारों पर हमला है।"राजद नेता ने आरोप लगाया कि बिहार में कानून-व्यवस्था ध्वस्त हो चुकी है। उन्होंने कहा, "कोई कानून-व्यवस्था नहीं है। यहां केवल अराजकता है। राज्य में हत्या, दुष्कर्म, लूट, उगाही और अपहरण की खबरों के बिना मुश्किल से कोई दिन गुजरता है।"