
पाकिस्तान: इमरान खान की लालू यादव से तुलना पर मचा बवाल, पीपीपी नेता निशाने पर
इस्लामाबाद।पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान को पीपीपी के एक नेता द्वारा लालू यादव का शिष्य कहे जाने का विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। विगत दिनों प्रधानमंत्री इमरान खान द्वारा नेशनल असेंबली में दिए गए भाषण की आलोचना करते हुए पाकिस्तान पीपल्स पार्टी के एक नेता खुर्शीद शाह ने इमरान के भाषण को मसखरी का नमूना बताते हुए भारतीय नेता लालू प्रसाद यादव को उनका गुरु तक कह डाला।
बयान पर तीखी प्रतिक्रिया
पीपीपी की तरफ से यह भी आरोप लगा कि कि इमरान का भाषण प्रधानमंत्री पद के लायक नहीं था। पीपीपी नेता खुर्शीद शाह ने कहा कि लगता है इमरान खान भारतीय नेता लालू प्रसाद यादव से राजनैतिक दीक्षा लेकर आये हैं। अब इस बयान की पाकिस्तान के राजनैतिक गलियारों में खूब चर्चा है। पाकिस्तान तहरीक ए इन्साफ ने इस बयान की कड़ी निंदा करते हुए खुर्शीद शाह से माफी मांगने को कहा है। हालांकि पीएमएल नवाज गुट की तरफ से अभी इस कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है, लेकिन जब पार्टी के प्रवक्ता से यह सवाल पूछा गया तो उन्होंने कहा कि इस तरह की बातें ठीक नहीं हैं।
बयान पर अड़े खुर्शीद शाह
एक तरफ खुर्शीद शाह के बयान पर हडकंप मचा हुआ है, वहीं दूसरी तरफ खुर्शीद शाह ने इस बयान पर खेद जताने से मना कर दिया है। उन्होंने एक टेलीविजन चैनल से बातचीत में उन्होंने आरोप लगाया कि इमरान खान द्वारा दी गई स्पीच से ऐसा लगता है जैसे भारतीय नेता लालू प्रसाद यादव उनके राजनैतिक गुरु हैं। बता दें कि नेशनल असेंबली में भाषण के दौरान विपक्षी पार्टियों दवारा की जाने वाली टीका टिप्पड़ी से इमरान खान आवेशित हो गए थे। इसके बाद इमरान की बहुत आलोचना हुई थी। लोगों ने उन्हें अपरिपक्व और राजनीति के लिए अव्यवहारिक बताया।
बता दें कि पाकिस्तान में पीटीआई चीफ इमरान खान ने पाकिस्तान के 22वें प्रधानमंत्री के रूप में शपथ ली थी।
Published on:
26 Aug 2018 02:27 pm
बड़ी खबरें
View Allएशिया
विदेश
ट्रेंडिंग
